धनबाद : कैश पकड़ने से व्यवसायी परेशान, चैंबर ने जारी किया आइकार्ड व स्टिकर

आचार संहिता लागू होने के बाद नकदी की जब्ती से धनबाद के व्यापारी परेशान हैं. बाजार समिति चैंबर ने विशेष आई कार्ड व स्टिकर जारी किया है. प्रशासन से अपील भी की है.

लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है. चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गयी है. 25 मई को धनबाद लोक सभा का चुनाव है. लिहाजा चेकपोस्ट व चौक-चौराहों पर गहन जांच शुरू हो गयी है. हर दिन चेक पोस्ट व चौक-चौराहों पर जांच के दौरान भारी मात्रा में कैश पकड़े जाने से व्यवसायी वर्ग काफी परेशान है.

व्यवसायियों का कैश न पकड़े प्रशासन, चैं‍बर ने की वैकल्पिक व्यवस्था

बाजार समिति चैंबर ने बुधवार को आपात बैठक कर कैश पकड़ाने के मामले पर चर्चा की. व्यवसायियों के कैश पकड़े जाने के मामले को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की गयी है. बाजार समिति चैंबर के सभी व्यवसायियों का फोटो के साथ आई कार्ड बनाया गया है. इसके अलावा फोर व्हीलर व टू व्हीलर गाड़ी पर लगाने के लिए चैंबर का स्टिकर भी जारी किया गया.

चेकिंग के दौरान व्यवसायियों को हो रही है परेशानी

बाजार समिति चैंबर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बाजार समिति में हर दिन लाखों का कारोबार होता है. बाजार समिति में रात नौ बजे तक व्यवसाय होता है. व्यवसायियों के पास कैश रहता है. दूसरे दिन व्यवसायी बैंक में कैश जमा करते हैं. दुकान बंद करके घर जाने के क्रम में रास्ते में चेकिंग के दौरान कैश पकड़ा जा रहा है. कागजी कार्रवाई में व्यवसायियों को काफी समय लग रहा है. इसलिए सभी व्यवसायियों के लिए चैंबर की ओर से आई कार्ड व गाड़ी के लिए स्टिकर जारी किया गया है. इसमें चैंबर अध्यक्ष व सचिव के हस्ताक्षर भी हैं.

  • बाजार समिति चैंबर की आपात बैठक में प्रशासन से मिलने का लिया गया निर्णय
  • शुक्रवार को प्रशासन से मिलकर आई कार्ड दिखाने वाले बाजार समिति के व्यवसायियों को परेशान नहीं करने का आग्रह करेगा चैंबर
  • 6 जून तक गोदामों व दुकानों में संपादित होंगे चुनावी कार्य
  • बाजार समिति के दुकानदारों ने माल मंगाना बंद किया
  • चैंबर ने प्रशासन से ईद व रामनवमी के बाद गोदाम व दुकान लेने का किया आग्रह

आई कार्ड दिखाने वाले व्यापारियों को न किया जाए परेशान

चैंबर प्रशासन से आग्रह करेगा कि बाजार समिति के व्यवसायी आई कार्ड दिखाते हैं, तो उन्हें परेशान नहीं किया जाये. इस संबंध में शुक्रवार को धनबाद जिला प्रशासन के अधिकारी से चैंबर का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा. आई कार्ड दिखाने पर व्यवसायियों को तंग नहीं करने का आग्रह करेगा.

Also Read : झारखंड में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने दो जिलों से जब्त किए 36,56,900 रुपए

इधर, 7 वेयर हाउस व 18 दुकानों को खाली करने का नोटिस

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने बाजार समिति के 7 वेयर हाउस, 18 दुकानों को 3 दिनों के अंदर खाली करने का नोटिस जारी किया है. बाजार समिति परिसर का भी छह जून तक अधिग्रहण किया गया है. इधर, बाजार समिति के जिन व्यवसायियों को नोटिस दिया गया है, उन्होंने बाहर की मंडियों से माल मंगाना बंद कर दिया है.

नोटिस मिलने के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की आपात बैठक

प्रशासन के नोटिस के बाद बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बुधवार को आपात बैठक की. शुक्रवार को चेंबर का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिलेगा. ईद व रामनवमी के बाद गोदाम व दुकानों को चुनावी कार्य में उपयोग करने का आग्रह करेगा. बाजार समिति चैंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वेयर हाउस व दुकानों को खाली करने का फरमान जारी किया गया है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गयी है.

व्यवसायियों ने मंडी से माल मंगाना कर दिया बंद

लिहाजा जिन व्यवसायियों को नोटिस दिया गया है, उन लोगों ने मंडियों से माल मंगाना बंद कर दिया है. बाजार समिति परिसर का भी अधिग्रहण किया जा रहा है. इससे हमलोगों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो जायेगा. प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग व मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नावाडीह में सामान रखने के लिए अनुमति देने का आग्रह किया गया है, लेकिन अब तक इस पर विचार नहीं किया गया.

Also Read : लोकसभा चुनाव से पहले गिरिडीह जिले में पुलिस ने 2 वाहनों से बरामद किए 2.58 लाख रुपए

प्रशासन से मिलेगा चैंबर का प्रतिनिधिमंडल

शुक्रवार को चैंबर का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिलेगा और दोनों मांगों पर विचार करने का आग्रह करेगा. बैठक में चैंबर के सचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक केटसरिया, राज कुमार अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र जिंदल, जसविंदर सिंह, विनोद सिंघल, संजय अग्रवाल, कृष्णा कदामिया, नीरज अग्रवाल, सूरज यादव, प्रदीप सतनालिका समेत कई व्यवसायी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >