विगत एक माह से तेलीपाड़ा, पाल नगर, शिमलडीह, जेसी मल्लिक रोड स्थित आरएन महतो लेन (खोखन तालाब ) इलाके में सैकड़ों परिवार जल संकट से परेशान हैं. इसे लेकर कई बार लोगों ने नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की, इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुई. इससे क्षुब्ध हो मंगलवार की सुबह झामुमो नेता देबु महतो के नेतृत्व में मुहल्ले के लोगों ने खाली बाल्टी और बर्तन लेकर विरोध जताया. देबू महतो ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी निगम की ओर से कोई पहल नहीं किये जाने से निराश हो मुहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया. जल्द नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हुई तो बाध्य होकर धनबाद-गोविंदपुर मुख्य पथ को जाम किया जायेगा. लोगों ने बताया कि पानी की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो सड़क पर बैठकर विरोध किया जायेगा.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।