ब्लॉक दो एबीओसीपी में संडे व होलीडे ड्यूटी के बहिष्कार का निर्णय

संडे व होलिडे ड्यूटी के बहिष्कार का फैसला कर्मियों ने लिया.

बाघमारा.

एकीकृत ब्लॉक दो ओसीपी प्रबंधन द्वारा कर्मियों के रविवारीय एवं हॉलिडे ड्यूटी कटौती करने के विरुद्ध में शनिवार को 14 नंबर हाजिरी घर के समीप डंपर, डोजर एवं ड्रील ऑपरेटर तथा फिटरों के साथ क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक हुई. प्रबंधन द्वारा संडे ड्यूटी का कोटा बढ़ाने में मनमाना रवैया अपनाये जाने पर ऑपरेटरों ने संडे ड्यूटी के बहिष्कार का निर्णय लिया है. मौके पर सलाहकार समिति के सदस्यों में गोपाल मिश्रा, तुलसी साव, उत्तम कुमार पांडेय, नकुल महतो, गोपाल चंद्र गोप एवं एबीओसीपी माइन से अरशद हुसैन, मुरारी पांडेय, रणविजय कुमार, मनोज सिंह, कृष्णा रावत, शंकर महतो, दिलीप नोनिया, किशोर पांडेय, अशरफ अंसारी ,अशोक कुमार महतो, कटी दास, सोमरा साव, भुनेश्वर महतो, जेठू महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >