Dhanbad News: उपायुक्त ने की समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा

Dhanbad News: समाहरणालय के सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की गयी.

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति, आधारभूत संरचना, भवन में विद्युत, पेयजल, शौचालय की उपलब्धता, पोषण वाटिका निर्माण, सेविका, सहायिका के पदों पर नियुक्ति के साथ ही मानदेय, पोषण ट्रैकर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सेविका सहायिका के आयुष्मान कार्ड निर्माण, एमटिसी में बच्चों को भर्ती कराने तथा उन्हें पोषण आहार देने समेत विभिन्न कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये.

आंगनबाड़ी केंद्र में खाली पद पर शीध्र नियुक्ति का दिया निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर कहा कि जो भी नये आंगनबाड़ी केंद्र बन चुके हैं लेकिन शिफ्टिंग का कार्य नहीं किया गया है वहां जल्द से जल्द नये आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट किए जायें. इसके साथ ही जहां भूमि विवाद या भूमि नही होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कार्य नही हो पा रहा है, ऐसे स्थानों को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया. उपायुक्त ने कहा की इस रिपोर्ट को अंचलवार सभी अंचलाधिकारी को भेज कर निर्माण कार्य सुनिश्चित कराया जायेगा. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के आयुष्मान कार्ड बनाने, उनका मानदेय भुगतान करने हेतु सभी महिला पर्यवेक्षिका व सडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिये गये. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर ने बताया कि पिछले कुछ माह में विभागीय गाइड लाइन के अनुरूप सेविका व सहायिका का पद जहां भी रिक्त है, वहां नियुक्ति की प्रक्रिया की गयी है. कई रिक्तियों को भरा गया है. उपायुक्त ने बची रिक्तियों को ग्राम सभा कराकर पारदर्शी एवंं निष्पक्ष रुप से चयन प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सभी परियोजना की सीडीपीओ, डीएमएफटी टीम सभी महिला पर्यवेक्षक मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >