सुदामडीह में मना दामोदर महोत्सव

दामोदर के मुहाने पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मिली मंजूरी

दामोदर के मुहाने पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मिली मंजूरी

जोड़ापोखर.

गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को दामोदर बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में दामोदर नदी के सुदामडीह सूर्य मंदिर घाट पर दामोदर महोत्सव मनाया गया. इस दौरान दामोदर नदी में पूजा-अर्चना के साथ आरती की गयी. साथ ही दामोदर नदी किनारे पौधरोपण कर एक संगोष्ठी आयोजित हुई. इस दौरान बताया गया कि इसके मुहाने पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मंजूरी मिल चुकी है. जल्द ही धरातल पर कार्य नजर आयेगा.

दामोदर को स्वच्छ बनाने का संकल्प : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजकअरुण राय ने कहा कि दामोदर नदी 2004 तक विश्व स्तर के प्रदूषित नदी में गिनी जाती थी. आंदोलन के सतत प्रयास से आज यह नदी औद्योगिक प्रदूषण से 95 प्रतिशत मुक्त हो चुकी है. बावजूद इसके नगर निगम व नगर परिषद के प्रदूषित जल-मल आज भी दामोदर में गिर रहे हैं. इस प्रदूषण को रोकने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि धनबाद में दामोदर नदी के पांच सहायक नदी-नाले हैं, जो नदी को जल-मल से प्रदूषित कर रहे हैं. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दामोदर को प्रदूषण मुक्त स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की शपथ ली. मौके पर आंदोलन के प्रभाष अग्रवाल, बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित, सर्वोन्मुखी विकास परिषद के सचिव अशोक सिंह, भामसं के जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, पार्षद प्रियंका देवी, सुनील उरांव, धनंजय कुमार, विदेशी सिंह, ममता सिंह, मालती देवी, ललिता देवी, आशा देवी, अंजली सिंह, मंजू देवी, विनोद पांडेय, मिथिलेश कुमार, बृजेश सिंह, सुनैना देवी, अरविंद कुमार, रासबिहारी सिंह, श्यामल कुमार, करीना पांडेय, दिनेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >