वैष्णो मंदिर डुमरी तीन नंबर में जागरण में झूमे लोग

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जोड़ापोखर. डुमरी तीन नंबर वैष्णो देवी मंदिर परिसर में मंगलवार की रात नवरात्र पर भगवती जागरण कराया गया. मां वैष्णो भजन मंडली कतरास के गायक जय प्रकाश ने गणेश वंदना से ‘गजानंद आ जाओ… से कार्यक्रम की शुरुआत की. गायिका अनिता वर्मा ने ‘तेरा दरबार मइया जहां से अच्छा.., फूलों में बैठी मेरी मइया बड़ी प्यारी लागे.., गायक शशि सिंह ने ऊंचे-ऊंचे पर्वत में बैठी मां वैष्णो मइया…, सोनी ने लाल लाल चुनरिया मां को बड़ी प्यारी लागे.. सहित अन्य भजनों से लोगों को मुग्ध कर दिया. गायक अनिल ने भोजपुरी भजनों से समां बांधा. मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक सह धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो मंदिर पहुंचकर मत्था टेका. आयोजन समिति ने उन्हें सम्मानित किया. झरिया विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय भी पहुंचे थे. भाजपा नेता योगेंद्र यादव व पूर्व पार्षद सुजीत सिंह ने भी मां का आशीर्वाद लिया. मौके पर समिति के गुरमीत सिंह, कृष्ण श्रेष्ठ, अजय सिंह, श्याम सुंदर, रूपेश कुमार, शिव मास्टर, पंडित भोला आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >