गैंगस्टर प्रिंस और गोपी खान गिरोह के अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Criminal Arrest with Arms in Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह के एक अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से गोली भी बरामद हुआ है. भूली जोनल ट्रेनिंग स्कूल, गुलजारबाग से पुलिस ने उसे चोरी की बाइक, एक देशी कट्टा और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया है.

Criminal Arrest with Arms in Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान एवं गोपी खान गिरोह के एक सक्रिय सदस्य नौशाद आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भूली जोनल ट्रेनिंग स्कूल, गुलजारबाग से पुलिस ने उसे चोरी की बाइक, एक देशी कट्टा और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सिटी एसपी अजीत कुमार ने शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को अपराधी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में टीम गठित कर जोनल ट्रेनिंग स्कूल, गुलजारबाग मार्ग पर वाहन चेकिंग जांच अभियान चलाया गया.

नौशाद आलम के पास से बरामद हुआ देसी कट्टा

इस दौरान पुलिस ने नौशाद आलम को जांच के लिए रोका गया. वाहन के कागजात की मांग करने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान और गोपी खान गिरोह के लिए चोरी की मोटरसाइकिल और हथियार-गोली सप्लाई करने का काम करता है.

दूसरे अपराधी को हथियार सप्लाई करने की थी योजना

एसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गये अपराधी नौशाद आलम ने बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान व उसके भाई गोपी खान के कहने पर वह चोरी की बाइक व हथियार सप्लाई कर दूसरे अपराधी को देने वाला था. कुछ दिन पूर्व गोपी खान ने उसे इसकी व्यवस्था करने को कहा था. हथियार और बाइक का डिलीवरी लोकेशन मिलते ही वह इसे दूसरे अपराधी को सौंपने की तैयारी में था. इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रिंस खान का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए चल रही कार्रवाई

हाल ही में धनबाद मंडल कारा में एक छापेमारी अभियान के दौरान इस गिरोह से जुड़े 3 मोबाइल फोन जब्त किये गये थे. इस संबंध में धनबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के क्रम में अब तक गिरोह के करीब 8 सदस्यों से पूछताछ की जा चुकी है. इसके आधार पर पुलिस प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त कर अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. सीमावर्ती जिलों एवं राज्यों में भी पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.

इसे भी पढ़ें : रांची में एयर शो की वजह से 20 को भी बदला रहेगा ट्रैफिक, कहीं जाने से पहले देख लें रूट चार्ट

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस आईएएस अफसर को सिविल सर्विसेज डे पर सम्मानित करेंगे पीएम मोदी

छापेमारी दल में ये थे शामिल

पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था नौशाद आलम, सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष सत्यन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एक शंकर कामती, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार, बैंकमोड़ थाना के पुअनि सुमन सौरभ, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार, हवलदार सुभाष प्रसाद यादव, आरक्षी चित्तरंजन महतो, नरेंद्र कुमार व अन्य.

इसे भी पढ़ें

19 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

हफीजुल हसन के बयान से झारखंड की सियासत में उबाल, बोले बाबूलाल मरांडी- खून-खराबे की भाषा बोल रहे मंत्री

Gumla News: आर्मी के जवान ने सीओ कार्यालय के पास किया पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास

Dumka News: मैट्रिक परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में लगी आग, 800 कॉपियां जलीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >