Crime News: गोविंदपुर के जंगलपुर में छपते थे अवैध लॉटरी टिकट, 5 गिरफ्तार

Crime News: अवैध लॉटरी टिकट छापकर धनबाद, मधुपुर, देवघर, बंगाल समेत विभिन्न क्षेत्रों में खपाया जाता था. इस मामले में गिरफ्तार 5 लोग देवघर जिले के मधुपुर के रहने वाले हैं. डीएसपी ने बताया कि ए फोर साइज के पेपर में छपा हुआ करीब 50 हजार लॉटरी टिकट बरामद किये गये हैं.

Crime News Dhanbad: धनबाद जिले की गोविंदपुर पुलिस ने जंगलपुर स्थित इजराइल अंसारी के मकान में गुरुवार को छापेमारी कर अवैध लॉटरी टिकट के छापाखाना का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में पुलिस ने करीब पांच लाख के अवैध लॉटरी टिकट, 13 प्रिंटर मशीन, दो लैपटॉप, चार पेपर कटिंग मशीन, लॉटरी टिकट पंच करने वाले दो बड़े स्टेपलर, एक बाइक तथा पांच मोबाइल जब्त किया है.

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार लोगों में मो शाहिद, केशर अंसारी, मोहम्मद जानू पनाकोला, थाना मधुपुर, देवघर, शाहरुख खान सिलगड़िया, धमनी, बुढ़ई देवघर, मो अकबर अली खलासी मोहल्ला मधुपुर, देवघर, शामिल हैं. इस संबंध में गोविंदपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया.

2-3 माह से चल रहा था टिकट छापने का कारोबार

डीएसपी शंकर कामती व गोविंदपुर इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जंगलपुर में पिछले दो-तीन माह से अवैध लॉटरी टिकट छापने का कारोबार चल रहा था.

बोरियों में भरकर रखे गये लॉटरी के टिकट. फोटो : प्रभात खबर

Crime News Dhanbad: गिरफ्तार 5 लोग देवघर के रहने वाले

अवैध लॉटरी टिकट छापकर धनबाद, मधुपुर, देवघर, बंगाल समेत विभिन्न क्षेत्रों में खपाया जाता था. इस मामले में गिरफ्तार 5 लोग देवघर जिले के मधुपुर के रहने वाले हैं. डीएसपी ने बताया कि ए फोर साइज के पेपर में छपा हुआ करीब 50 हजार लॉटरी टिकट बरामद किये गये हैं. यानी कि पांच लाख टिकट जब्त किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

एसएसपी के निर्देश पर गोविंदपुर पुलिस ने एक टीम गठित कर इस मामले में छापेमारी की. छापेमारी टीम में गोविंदपुर थानेदार सह इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत, एसआइ संगीता कुमारी रजवार, प्रकाश कुमार, गिरधारी कुमार साव, संतोष कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, निर्मल कांत आदि शामिल थे.

गोविंदपुर थाने में दर्ज किया गया केस

इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक संगीता कुमारी रजवार के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 528/ 25, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2)/297(2)3(5) बीएनएस,7 लॉटरी (विनियमन) अधिनियम 1998 11 बिहार एंड बंगाल जुआ अधिनियम 1867 तथा 4/5 द बिहार बैन ऑन लॉटरी एक्ट 1993 के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी ने बताया कि गोविंदपुर पुलिस ने पहले भी कई अवैध लॉटरी विक्रेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पहली बार पूरे गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

इसे भी पढ़ें

आशिकों की लड़ाई शांत कराने गये आइआरबी जवान का मर्डर, 2 आरोपी बिहार के वैशाली से गिरफ्तार

लुगुबुरु में अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में बोले हेमंत सोरेन- मेरा सीएम होना कइयों को हजम नहीं हो रहा

Bokaro News: डीएवी सेक्टर चार की शगुन व आराध्या को मिला अंतरराष्ट्रीय कृष्ण कला गौरव सम्मान

Bokaro News: दामोदर नदी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , लोगों लगायी आस्था की डुबकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >