Dhanbad News: गोधर में चचरे भाई ने महिला को मारी गोली

Dhanbad News: हालत गंभीर, एसएनएमएमसीएच में चल रहा है इलाज

Dhanbad News: केंदुआडीह थाना क्षेत्र की गोधर काली बस्ती में मंगलवार रात लगभग 10 बजे 20 वर्षीय संगीता कुमारी को उसके चचेरे भाई दीनदयाल कुमार ने गोली मार दी. संगीता को दाहिने जांघ में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. केंदुआडीह थाना क्षेत्र घटित इस घटना के बाद क्षेत्र में बाद परिजन घायल संगीता को गंभीर हालत में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद ले गए. जहां उसकी स्थिति स्थिर बतायी जाती है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है. महिला के पति साजन कुमार और जेठ राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि गोली संगीता के चचेरे भाई दीनदयाल ने मारी है. राहुल कुमार ने बताया कि संगीता का चचेरा भाई और उसका परिवार एक ही जगह रहता है. घटना के समय दोनों परिवारों की महिलाएं आपस में झगड़ रही थीं.

जमीन को लेकर दोनों परिवारों में चल रही थी रंजिश

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है. बुधवार की रात भी महिलाओं के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद दोनों परिवारों के पुरुष भी शामिल हो गए. दीनदयाल ने संगीता के पति साजन पर पिस्तौल तान दी. यह देखकर संगीता ने पति को बचाने के लिए पीछे से पकड़ ली. तभी दीनदयाल ने फायरिंग कर दी. गोली संगीता के दाहिने जांघ में लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >