Dhanbad News : संविधान बचाओ रैली में शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी

सैकड़ों वाहनों से रांची पहुंचे धनबाद के कांग्रेसी

मंगलवार को रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में धनबाद जिला के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में धनबाद से सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों वाहनों से रांची पहुंचे. रैली में धनबाद से शामिल होने वालो में झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव मदन महतो, शमशेर आलम, पंकज मिश्रा, रविरंजन सिंह, दुर्गा दास, मुख्तार खान,सीताराना, बीके सिंह,राजेश्वर यादव, कालीचरण यादव कयूम खान, संतोष चौधरी, दिनेश यादव, निवारण पप्पू पांडेय महतो,शरीफ अंसारी, जितेश सिंह, प्रीतम रवानी, शंकर प्रजापति, आशिष सिंहा, दीपक सिंह, रवि चौबे, असद,शाहिद कमर, मोइन अंसारी, कलीम,इरफान खान चौधरी, बबलू दास, बकील बाउरी, अफजल खान, गोपाल कृष्ण चौधरी , मनोज सिंह, गोविन्दपुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी, झरिया प्रखण्ड अध्यक्ष इम्तियाज अली, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साव, भूली नगर अध्यक्ष गंगा बाल्मीकि, केंदुआ -करकेंद नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव, चिरकुंडा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शशी नाथ भूषण तिवारी, सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, कलियासोल प्रखण्ड अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी, टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द मोदक, पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश रजक, ग्यारकुंड प्रखण्ड अध्यक्ष जियाउल हुसैन, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो, बिजेंद्र यादव, दीपक पासवान, इदु अंसारी, अकीब जावेद, सुरज वर्मा शामिल थे.

गाजे-बाजे के साथ रैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो

प्रदेश कांग्रेस द्वारा रांची पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल हुए. साथ में झारखंड के परंपरागत छऊ नृत्य की कई टीम भी गयी थी. श्री महतो ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हुंकार भर दी है. श्री महतो के साथ असलम मंसूरी,राज कुमार महतो, मासूम खान पार्षद, लगन देव यादव, प्रो डीके सिंह, संजय जायसवाल, अवधेश पासवान, सुमित महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो,नगर अध्यक्ष रणजीत पाण्डेय सहित कई नेता भी रांची गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >