Dhanbad News : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निरसा में कांग्रेस का जन चौपाल

Dhanbad News : मनरेगा के अस्तित्व पर आंच नहीं आने दी जायेगी : संतोष सिंह

Dhanbad News : निरसा. निरसा के श्यामपुर पंचायत में कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया. शुरुआत जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने की. मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश सचिव मदन महतो, डीके सिंह, रवि रंजन उपस्थित थे. अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान व मजदूरों की हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी. मनरेगा के अस्तित्व पर आंच नहीं आने दी जायेगी. मौके पर अर्जुन भुईयां, डीके पासवान, राजेंद्र मोदी, सुजीत सिंह, नंदन कुमार, सचिन महतो, कन्हाई महतो, गोरेलाल भुईयां, पप्पू राय, फिरोज भुईयां, अमित महतो, राजू सिंह, कुंदन भुईयां, श्याम भुईयां, मंटू सिंह, निमाई सिंह, बृजेश राय, कुंदन सिंह, कंचन पांडे, रॉकी राय, भक्ति भुईयां, आकाश भुईयां, कार्तिक, गुड़िया, पिंटू, बहादुर, मानिक, बुधनी देवी, शांति देवी, बेली देवी, सरस्वती देवी, पंचा देवी, सरस्वती देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arindam chakraborty

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >