कोल इंडिया के निदेशक तकनीकी अच्युत घटक ने की BCCL की समीक्षा, उत्पादन-डिस्पैच बढ़ाने पर जोर

कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक ने बीसीसीएल मुख्यालय में एक विशेष समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में उत्पादन, डिस्पैच, वाशरी, सुरक्षा, बिक्री, गुणवत्ता और वित्तीय प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा हुई.

धनबाद. बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में बुधवार को कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक की उपस्थिति में विशेष समीक्षा-सह-संवाद बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने की. इस दौरान कंपनी के उत्पादन, डिस्पैच, वाशरी, सुरक्षा, बिक्री, गुणवत्ता और वित्तीय प्रदर्शन की विस्तार से समीक्षा की गयी.

सुरक्षा के साथ निर्बाध उत्पादन पर जोर

कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक ने कहा कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्बाध उत्पादन और वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना कंपनी की प्राथमिकता होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: धनबाद: छाताबाद में जोरदार आवाज के साथ फिर धंसी जमीन, एक घर जमींदोज; दर्जनभर आवास क्षतिग्रस्त

उन्होंने उत्पादन और डिस्पैच के साथ वाशरी के प्रदर्शन में और सुधार करने पर जोर दिया. बढ़ती कोयला मांग का लाभ उठाने के लिए परिचालन क्षमता को और मजबूत करने की बात भी कही.

नयी परियोजनाओं और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान

सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल सभी प्रमुख परिचालन सूचकांकों में प्रगति के साथ सकारात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण से काम कर रही है. कंपनी की नयी परियोजनाओं, वाशरी संचालन, कोयले की गुणवत्ता, लागत नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों से वाशरी फीड और वाश्ड कोल के उत्पादन में वृद्धि हुई है. इसके साथ ही कोयले की गुणवत्ता में भी सुधार आया है. सीएमडी ने गुणवत्ता नियंत्रण को और मजबूत करने तथा परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी के जरिये उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

उत्पादन से वित्तीय प्रदर्शन तक हुई समीक्षा

बैठक में कंपनी के प्रमुख प्रदर्शन सूचकांकों के साथ भौतिक एवं वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा की गयी. उत्पादन, वाशरी प्रदर्शन, सुरक्षा, बिक्री और कोयले की गुणवत्ता से जुड़े विषयों पर अधिकारियों से जानकारी ली गयी. वर्तमान प्रदर्शन और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: नीरज सिंह केस से निखार सबलोक मर्डर तक, शूटर शिबू की पूरी कहानी; धनबाद में पुलिस से मुठभेड़ में घायल

इसके अलावा परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, उत्पादन में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार, सुरक्षा मानकों के अनुपालन, लागत नियंत्रण और तकनीकी नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

मुख्यालय और क्षेत्रों के अधिकारी जुड़े

बैठक में निदेशक (वित्त/मानव संसाधन) राजेश कुमार, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) राजीव कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक (उत्पादन) आनंद सहित कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधक और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे. वहीं विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, क्षेत्रीय अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >