बीसीसीएल, सीएमपीडीआइ और एनसीएल टॉप पर, कोल इंडिया की 7 अनुषंगी कंपनियों का प्रदर्शन एक्सलेंट

Coal India News: वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले लोक उद्यम विभाग (डीपीइ) ने केंद्रीय सरकारी लोक उद्यमों (सीपीएसइ) का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) स्कोर व रेटिंग रिपोर्ट 2023-24 जारी किये गये हैं. इनमें 84 सीपीएसइ के प्रदर्शन मूल्यांकन शामिल हैं. इसके अनुसार, कोयला मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कोल इंडिया का एमओयू स्कोर 93.5 है, जबकि रेटिंग एक्सलेंट (उत्कृष्ट) है. स्कोर व रेटिंग से कंपनी के प्रदर्शन की गुणवत्ता का पता चलता है.

Coal India News: कोल इंडिया की कंपनियों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 की एमओयू स्कोर व रेटिंग जारी कर दी गयी है. इसके अनुसार, कोल इंडिया की 8 अनुषंगी कंपनियों में 7 का प्रदर्शन एक्सलेंट (उत्कृष्ट) है. सर्वाधिक स्कोर के साथ बीसीसीएल, सीएमपीडीआइ व एनसीएल टॉप बनी हुई है. तीनों कंपनियों को क्रमश: 94.83, 98 व 93.04 स्कोर के साथ एक्सलेंट रेटिंग मिली है. एमओयू स्कोर व रेटिंग में इस बार इसीएल पिछड़ गयी है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसीएल 57.53 स्कोर के साथ गुड (अच्छा) रेटिंग मिली है. यानी इसीएल का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है.

एक्सलेंट रेटिंग से बेहतर पीआरपी की उम्मीद

एमओयू स्कोर व रेटिंग की रिपोर्ट के आधार पर ही कोयला अधिकारियों के परफारमेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) का निर्धारण होता है. कम रेटिंग से अधिकारियों की पीआरपी राशि भी घट जाती है. ऐसे में कोल इंडिया व बीसीसीएल व सीसीएल को एक्सलेंट रेटिंग मिलने से इस बार अधिकारियों को भी अधिक पीआरपी मिलने की उम्मीद है. इस कारण अधिकारियों में हर्ष है. हालांकि बीसीसीएल, सीसीएल व अन्य कोल कंपनियों की तुलना में वेरी गुड रेटिंग मिलने से इसीएल के अधिकारियों को थोड़ा कम पीआरपी मिलेगा.

वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोल कंपनियों का एमओयू स्कोर- रेटिंग

कंपनीस्कोररेटिंग
बीसीसीएल94.83एक्सलेंट (उत्कृष्ट)
इसीएल57.53गुड (अच्छा)
सीसीएल91.17एक्सलेंट (उत्कृष्ट)
एनसीएल93.04एक्सलेंट (उत्कृष्ट)
डब्ल्यूसीएल91.82एक्सलेंट (उत्कृष्ट)
एसइसीएल90.86एक्सलेंट (उत्कृष्ट)
एमसीएल91.71एक्सलेंट (उत्कृष्ट)
सीएमपीडीआइ98.00एक्सलेंट (उत्कृष्ट)
कोल इंडिया93.50एक्सलेंट (उत्कृष्ट)

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

93.5 स्कोर के साथ कोल इंडिया को एक्सलेंट रेटिंग

वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले लोक उद्यम विभाग (डीपीइ) ने केंद्रीय सरकारी लोक उद्यमों (सीपीएसइ) का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) स्कोर व रेटिंग रिपोर्ट 2023-24 जारी किये गये हैं. इनमें 84 सीपीएसइ के प्रदर्शन मूल्यांकन शामिल हैं. इसके अनुसार, कोयला मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कोल इंडिया का एमओयू स्कोर 93.5 है, जबकि रेटिंग एक्सलेंट (उत्कृष्ट) है. स्कोर व रेटिंग से कंपनी के प्रदर्शन की गुणवत्ता का पता चलता है.

  • वित्तीय वर्ष 2023-24 का एमओयू व स्कोर रेटिंग जारी
  • इसीएल छोड़ अन्य सभी कोल कंपनियों को एक्सलेंट रेटिंग
  • 57.53 स्कोर के साथ इसीएल को मिला गुड रेटिंग

पीआरपी के लिए होता है रेटिंग का उपयोग

वित्त वर्ष 2022-23 में कोल इंडिया को वेरी गुड (बहुत अच्छी) रेटिंग मिली थी. इस बार कंपनी का प्रदर्शन सुधरा है. डीपीई केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) प्रणाली का उपयोग करता है. तय लक्ष्यों के विरुद्ध उनके प्रदर्शन के आधार पर सीपीएसई का मूल्यांकन किया जाता है और उन्हें स्कोरिंग प्रणाली के आधार पर रेटिंग दी जाती है. एमओयू रेटिंग का उपयोग सीपीएसई में कर्मचारियों के लिए प्रदर्शन-संबंधी वेतन (पीआरपी) की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है.

इसे भी पढ़ लें

LPG Price Today: 21 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत प्रमुख शहरों में क्या है भाव

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता

हजारीबाग के 19 स्कूलों में 2 माह बाद भी नहीं हुआ 252 बीपीएल बच्चों का एडमिशन

झारखंड में दिल्ली से भी बड़ा शराब घोटाला, मुख्यमंत्री से जुड़े हैं तार, बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >