Dhanbad News: सीओ का छापा, सुरुंगा से 100 टन कोयला जब्त

Dhanbad News:बलियापुर सीओ ने मंगलवार की सुरुंगा में छापेमारी कर 100 टन अवैध कोयला जब्त किया है. टीम के पहुंचते ही कोयला तस्कर फरार हो गये.

सुरुंगा में जब्त अवैध कोयला.

Dhanbad News:बलियापुर सीओ ने मंगलवार की सुरुंगा में छापेमारी कर 100 टन अवैध कोयला जब्त किया है. टीम के पहुंचते ही कोयला तस्कर फरार हो गये.

Dhanbad News:बलियापुर सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को सुरुंगा शिव मंदिर के समीप जंगल में छापेमारी कर लगभग 100 टन अवैध कोयला जब्त किया है. सीओ के पहुंचते ही कोयला तस्कर भागने में सफल रहे. जब्त कोयला अलकडीहा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में सीओ श्री सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

बालू लदा हाइवा जब्त

इधर, बलियापुर के हीरक मोड़ के पास बालू लदा एक हाइवा पकड़ कर सीओ बलियापुर पुलिस को सौंप दिया. वाहन के चालक व मालिक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >