Dhanbad News: धनबाद क्लब की जमीन जिला परिषद की खतियानी होने का दावा

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने डीसीएलआर से जांच कर मांगी रिपोर्ट.

धनबाद क्लब की जमीन की जांच शुरू हो गयी है. जिला परिषद का दावा है कि जिस भूमि पर धनबाद क्लब संचालित हो रहा है, वह जिला परिषद की खतियानी जमीन है. मामले में जिला परिषद प्रशासन ने डीसीएलआर को नोटिस भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. यह जानना चाहा है कि जिला परिषद की जमीन किन परिस्थितियों में धनबाद क्लब को आवंटित की गयी.

रिपोर्ट मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के अनुसार प्रारंभिक अभिलेखों की जांच में सामने आया है कि क्लब जिस भूमि पर स्थित है, उसका संबंध जिला परिषद की संपत्ति से है. इस आधार पर राजस्व अभिलेखों व आवंटन प्रक्रिया की जांच शुरू की गयी है. डीसीएलआर से रिपोर्ट मांगी गयी है कि जमीन का स्वामित्व किसके नाम दर्ज है. क्लब को इसका उपयोग करने का अधिकार किस आदेश अथवा प्रक्रिया के तहत दिया गया. डीसीएलआर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट मिलने के बाद दस्तावेजों की कानूनी समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय की जायेगी. धनबाद क्लब शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है. ऐसे में जमीन के स्वामित्व को लेकर शुरू हुई यह जांच प्रशासनिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गयी है. अब सभी की नजर डीसीएलआर की रिपोर्ट पर टिकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >