Dhanbad News : जामाडोबा जमाडा जल संयंत्र केंद्र स्थित दामोदर नदी में शुक्रवार की सुबह पानी में केमिकल युक्त पानी आने के बाद स्थिति सामान्य हो गयी है. नदी में साफ पानी आने लगा है. उसके बाद पुनः इंटेकवेल में लगे मोटर को चालू कर जल भंडारण किया गया. वहीं केमिकल्स युक्त पानी को धनबाद जमाडा कार्यालय में जांच के लिए भेजा गया है. जमाडा अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि किस प्लांट से नदी में केमिकल्स युक्त पानी छोड़ा गया है. जमाडा एसडीओ कृपा शंकर ने बताया कि जमाडा टीएम मयन भगत ने सैम्पल में लिये गए पानी को जांच के लिए लैब भेजा गया है. शनिवार को नदी का पानी साफ है. कर्मी नदी पर नजर बनाए हुए हैं. नदी के पानी में केमिकल्स किसने छोड़ा है, उसकी जांच की जा रही है. जांच के उपरांत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
