कोयला तस्करी पर नकेल: 'जीरो कोल लीकेज' को लेकर सीआईएसएफ ने दहीबाड़ी और बसंतीमाता में किया फ्लैग मार्च

nirsa

पंचेत. गृह मंत्रालय के निर्देश पर 'जीरो कोल लीकेज' अभियान के तहत सीआईएसएफ ने बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी परियोजना और बसंतीमाता माइंस क्षेत्र में विशाल फ्लैग मार्च किया. यह कार्रवाई कोयला चोरी और अवैध तस्करी को पूरी तरह रोकने के उद्देश्य से की गई. यह फ्लैग मार्च कमांडेंट मुकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में निकाला गया, जिसमें डिप्टी कमांडेंट पुष्पेंद्र सिंह तंवर, असिस्टेंट कमांडेंट तुषार एवं के.पी. सिद्दीकी समेत इंस्पेक्टर एस. दास, डी.सी. मंडल, राजेश यादव और मनोज कुमार शामिल थे. मार्च में सीआईएसएफ के 150 जवानों ने हिस्सा लिया और संवेदनशील खदान क्षेत्रों का दौरा कर अवैध कारोबारियों को सख्त संदेश दिया. अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी संपदा की सुरक्षा और जीरो कोल लीकेज सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >