Dhanbad News: इसीएल के निदेशक तकनीकी पद के लिए चित्तरंजन कुमार का चयन

वर्तमान में सीसीएल के मगध-संघमित्रा एरिया के हैं जीएम. बीसीसीएल के बरोरा, ब्लॉक-टू व सिजुआ में भी रह चुके हैं जीएम.

पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीइएसबी) ने कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी इसीएल के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए चित्तरंजन कुमार के नाम की अनुशंसा की है. यह निर्णय बुधवार को पीइएसबी की ओर से आयोजित साक्षात्कार के बाद लिया गया. श्री कुमार वर्तमान में सीसीएल में महाप्रबंधक (मगध-संघमित्रा) के पद पर पदस्थापित हैं. वे बीसीसीएल के एरिया बरोरा, ब्लॉक-टू व सिजुआ आदि में जीएम पद पर रह चुके हैं. इसीएल डीटी पद के लिए आयोजित साक्षात्कार में बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल समेत अन्य कंपनियों से कुल 10 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे, जिसमें कृपा शंकर सिंह, आनंद, बाबुली किशोर जेना, कल्याणजी प्रसाद, चित्तरंजन कुमार, धनराज अखारे, सुमन सौरभ, संजय कुमार साहू और राज कुमार शामिल थे. इनमें से पीइएसबी ने चित्तरंजन कुमार के नाम की अनुशंसा की. अब केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नियुक्ति की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

बीआइटी सिंदरी के पूर्व छात्र हैं चित्तरंजन

चित्तरंजन कुमार बीआइटी सिंदरी के पूर्व छात्र है़ं वह 1987-91 बैच माइनिंग ब्रांच से हैं. बीआइटी सिंदरी एवं बीआइटी एल्युमिनाई एसोसिएशन, बिट्सा के अध्यक्षशशांक शेखर गरुरयार समेत समस्त सदस्यों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >