Dhanbad News : एसवीएम श्यामडीह के बच्चों ने किया एथलेटिक्स में अव्वल प्रदर्शन

Dhanbad News : एसवीएम श्यामडीह के बच्चों ने किया एथलेटिक्स में अव्वल प्रदर्शन

Dhanbad News : 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स सात से नौ अक्तूबर तक इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान पूर्णिया ( बिहार ) में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में झारखंड एवं बिहार राज्य के लगभग 350 प्रतिभागी बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें एसवीएम श्यामडीह के 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. उनमें मयूर कुमार हैमर थ्रो में द्वितीय, राहुल कुमार हैमर थ्रो में द्वितीय, महेश्वर लाल नापित जैवलिन थ्रो में तृतीय, देव कुमार नापित जैवलिन थ्रो में तृतीय एवं छात्राओं में अदिति कुमारी हैमर थ्रो में द्वितीय और चक्का फेंक में तृतीय, कशिश कुमारी ऊंची कूद में तृतीय, आराधना कुमारी ऊंची कूद में तृतीय ममता कुमारी ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप खेमका, सचिव विक्रम राजगढ़िया प्रधानाचार्य अभिमन्यु कुमार उप प्राचार्य श्रेया सरकार एवं विद्यालय के खेल शिक्षक राजकुमार महतो, विवेक सिंह, अंजली सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >