Dhanbad News: बाल विवाह मुक्ति रथ का लिलोरी मंदिर में हुआ स्वागत

Dhanbad News: बाल विवाह कानूनन एवं सामाजिक अपराध : उत्तम मुखर्जी

Dhanbad News: कतरास.

बाल विवाह मुक्ति रथ के मंगलवार को मां लिलोरी मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने रथ के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. मौके पर मंदिर में बाल विवाह नहीं कराने की शपथ ली. बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण पर कार्य रही संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन द्वारा दो फरवरी से बाल विवाह मुक्ति रथ निकाला गया है. रथ में सांस्कृतिक टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को दर्शाया जा रहा है एवं बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने का संदेश दिया जा रहा है. लिलोरी स्थान के प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति धनबाद के पूर्व अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि बाल विवाह कानूनन एवं सामाजिक अपराध है. बाल विवाह से बच्चों का बचपन छीन लिया जाता है. स्वास्थ्य समाज निर्माण के लिए बाल विवाह की खात्मा जरूरी है. झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक सह निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि हमारी संस्था पिछले तीन वर्षो से बाल विवाह मुक्त धनबाद के लिए कार्य कर रही है. बाल विवाह मुक्ति रथ धनबाद के 50 गांवों का भ्रमण कर आम जनों को जागरूक करेंगी. मौके पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनोद महतो, समन्वयक सीता कुमारी, नईम अंसारी, पूजा महतो, चंदा कुमारी, गुलनाज बानो, माला देवी, विकास कुमार, पायल कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh prasad srivastava

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >