सड़क पार कर रहे चौकीदार को ट्रक ने मारा धक्का, घायल

तोपचांची मे सड़क हादसा

तोपचांची. तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बुधनी हटिया के समीप सड़क पार करने के दौरान अंचल कार्यालय में कार्यरत चौकीदार पुशु महतो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. टक्कर से चौकीदार का एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. चौकीदार तांतरी पंचायत का रहने वाला है. घटना के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के सहारे साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं रहने के कारण सिर्फ पट्टी कर गंभीर रूप से जख्मी चौकीदार को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >