Dhanbad News : चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज की बाघामरा कमेटी पुनर्गठित

Dhanbad News : चंद्रवंशी क्षत्रिय समाज की बाघामरा कमेटी पुनर्गठित

Dhanbad News : डुमरा सामुदायिक भवन में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा धनबाद जिला समिति की ओर से बाघमारा प्रखंड समिति का गठन किया गया. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विनोद रवानी ने कहा कि समाज सर्वोपरि है, इसके उत्थान के लिए समाज को आगे बढ़ाना है. चंद्रवंशी समाज एक प्राचीन क्षत्रिय राजवंश है. समाज किसी मामले में कमजोर नहीं है. समाज के उत्थान लिए शहीद हुए समाज के वंशजों ने जो सपना देखा था, उसे साकार करने का काम किया जायेगा. जिला सासंद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि राज्य में जातपात की लड़ाई चल रही. लेकिन चंद्रवंशी समाज इन सबसे दूर है. मौके पर जिला महामंत्री संतोष रवानी, धीरेन रवानी, विजय रवानी, दीपक रवानी, नंदलाल रवानी, परमेश्वर रवानी, दुर्गा रवानी, रजनी रवानी, पूजा देवी, अजय रवानी, भोला रवानी, कैलाश रवानी, शिल्पी रवानी, दुर्गा रवानी, हूबलाल रवानी, नरेश रवानी, शक्ति रवानी, गोपाल रवानी, निर्मल रवानी, जीवन रवानी, गणेश रवानी आदि मौजूद थे. इस दौरान सर्वसम्मति से नंदलाल रवानी को बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष एवं महामंत्री संजय रवानी, उपाध्यक्ष रमेश रवानी तथा संयुक्त महामंत्री मटुकधारी रवानी का चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >