Dhanbad News: 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए आंदोलन करेगा चंद्रवंशी समाज : दिलीप

Dhanbad News: महुदा में झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज का हुआ सम्मेलन

Dhanbad News: झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज के केंद्रीय समिति का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को महुदा भक्तुडीह फोरलेन स्थित राधे-कृष्ण ट्रेडर्स परिसर में हुआ. अध्यक्षता तीन सदस्यीय मंडली छूटन रवानी, हरिपद रवानी, डॉ बलराम रवानी ने की. संचालन वरीय अधिवक्ता जीवन रवानी ने किया. सम्मेलन में सर्वसम्मति से दिलीप कुमार रवानी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. जिलाध्यक्ष रणवीर प्रताप रवानी (गोधर), जिला महामंत्री कृष्णानंद रवानी (निरसा ) को बनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार रवानी ने कहा कि अत्यंत पिछड़ी जाति को संगठित कर 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए समाज आंदोलन करेगा. मार्च 2026 में टाउन हॉल धनबाद में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा, जिसमें सभी जिला एवं प्रखंड कमेटी का गठन किया जायेगा. सम्मेलन को रणवीर प्रताप सिंह, समाजसेवी शंकर रवानी, भीम रवानी, मुखिया महादेव प्रसाद रवानी, अशोक रवानी, दिनेश रवानी, गोविंद प्रसाद रवानी, गंगा रवानी, लालबाबू रवानी, प्रदीप रवानी, निताई रवानी, साधुशरण रवानी, गंगा रवानी, हिमांशु शेखर रवानी, ललिता देवी, चंदना कुमारी रवानी, गीता देवी, सुचित रवानी, सिकंदर रवानी, महेश्वर रवानी, रंगलाल रवानी ने संबोधित किया. सम्मलेन में धनबाद, बोकारो, जामताड़ा व गिरिडीह से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >