Dhanbad News : चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 16 घंटे विलंब, धनबाद से प्रस्थान करने वाली ट्रेन रद्द

Dhanbad News : यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Dhanbad News : धनबाद. चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. ट्रेन चंडीगढ़ से 20 मिनट विलंब से खुली, लेकिन गया जी जंक्शन पहुंचने तक यह ट्रेन करीब 16 घंटे विलंबित हो गयी है. ट्रेन को सुबह 11 बजे तक धनबाद पहुंच जाना था, लेकिन ट्रेन के देर रात तीन बजे तक पहुंचने की उम्मीद है. इसके कारण रविवार की रात 11.45 बजे धनबाद से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल को रद्द कर दिया गया. ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गयी. धनबाद स्टेशन पहुंचे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. नौ और 14 जून को 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू, नौ, 12 व 14 जून को 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू रद्द रहेगी. वहीं नौ, 12 व 14 जून को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर मेमू ट्रेन महुदा तक जायेगी वहीं से प्रस्थान करेगी. 10 और 13 जून को प्रस्थान करने वाली 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा तक जायेगी, वहीं से प्रस्थान करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >