Dhanbad News : तोचपांची में सेंट्रल बैंक का आउट रिच अभियान, आठ करोड़ बांटे गये ऋण

Dhanbad News : तोचपांची में सेंट्रल बैंक का आउट रिच अभियान, आठ करोड़ बांटे गये ऋण

Dhanbad News :सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया धनबाद द्वारा तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में कृषि ऋण आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ क्षेत्रीय प्रमुख दिव्येंदु कुमार, बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी व प्रमुख आनंद महतो ने किया. क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि यह आउटरीच किसान, स्वयं सहायता समूह तथा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े उद्यमियों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करना है. किसान, ग्रामीण एवं ग्राहकों को बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ जीवन बीमा कराने की अपील की. बीडीओ ने कहा कि बैंकिंग सहायता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जा सकती है. मुख्य प्रबंधक वाइडी मिश्रा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गौरवशाली विरासत तथा देश के विकास में बैंक के योगदान की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान किसान, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण एवं उद्यमियों को कृषि ऋण आउटरीच प्रोग्राम के दौरान आठ करोड़ के ऋण बांटे गये तथा नये ऋण के लिए आवेदन लिये गये. मौके पर मुख्य प्रबंधक जय प्रकाश चौधरी, प्रबंधक आशुतोष सिंह, शाखा प्रमुख ब्राह्मणडीहा दीपेन्द्र कुमार, शाखा प्रमुख गोविंदपुर राजीव कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद निशि प्रिया व आशुतोष डुंगडुंग आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >