Dhanbad News : गुजराती समाज ने कतरास में मनायी जलाराम बापा की जयंती

Dhanbad News : गुजराती समाज ने कतरास में मनायी जलाराम बापा की जयंती

Dhanbad News : कतरास-राजगंज मार्ग स्थित नर्मदेश्वर मंदिर के प्रांगण में बुधवार को कतरास गुजराती समाज की ओर से हर्षोल्लास के साथ जलाराम बापा की जयंती मनायी गयी. जयंती पर जलाराम बापा के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया. सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद का ग्रहण किया. जलाराम बापा की जयंती पर मुख्य रूप से सांसद ढुलू महतो ने अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ समारोह में भाग लेकर पूजा-अर्चना की. बापा का प्रसाद ग्रहण किया. सांसद ने जलाराम बापा से समाज में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. मौके पर नीतेश ठक्कर, जयेश भाई चावड़ा, यगनेश भाई पाठक, देवेंद्र भाई ठक्कर, अनंत चावड़ा, सुनील भाई चौहान, विजय भाई ठक्कर, किशोर भाई सापरिया, इरीस भाई ठक्कर, धर्मेश भाई राठौड़, विजय भाई चौहान, दिनेश भाई जेठवा, रोहित भाई बजानिया, भाविक भाई ठक्कर, हर्ष पवारिया, अलका बेन चावड़ा, मनीषा बेन चावड़ा, नीता बेन ठक्कर, अलका बेन बजानिया, प्रगना बेन सापरिया, माधवी बेन पवारिया, रणधीर ठाकुर, वाई के पाठक, सूर्यदेव मिश्रा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >