Dhanbad News: धनबाद के केके पॉलिटेक्निक पोस्टऑफिस के ग्रामीण डाक सेवक अमन कुमार से प्रमोशन के नाम पर घूस लेते पकड़ाये कोयला नगर पोस्टऑफिस के सब पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को सीबीआइ तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. उनसे पूछताछ के लिए सीबीआइ ने कुछ पदाधिकारियों को नियुक्त किया है, जो अलग-अलग सवाल पूछ रहे हैं. वहीं प्रभात रंजन की गिरफ्तारी का मामला धनबाद के लगभग सभी पोस्टऑफिस में चर्चा का विषय बना हुआ है.
कई तरह की जानकारी जुटा रही है सीबीआइ
सीबीआइ अब प्रभात रंजन से कई तरह की जानकारी जुटा रही है. सूत्रों की माने तो सीबीआइ इस रैकेट में शामिल लोगों के नाम से लेकर ट्रांजेक्शन और अब तक कितने लोगों से घूस लेकर प्रमोशन और ट्रेनिंग की लिस्ट निकाली है, आदी की जानकारी ले रही है. वहीं बताया जाता है कि प्रभात रंजन ने कई तरह की जानकारी सीबीआइ को दी है, लेकिन सीबीआइ संतुष्ट नहीं है. और भी कई तरह की जानकारी निकलवाने के लिए सीबीआइ उससे दो दिनों और पूछताछ करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
