धनबाद में एनएचएम के तहत 18 पदों पर कुल 141 लोगों की होगी नियुक्ति

Dhanbad News: धनबाद जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों नियुक्ति प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि किसी भी जालसाजी या पैसे की मांग के झांसे में न आएं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से नीरज की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर धनबाद जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. उपायुक्त ने बताया अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 

सिविल सर्जन को दिया निर्देश 

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाना है, जिससे आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके. 

अभ्यार्थियों से अपील 

उपायुक्त आदित्य रंजन ने अभ्यार्थियों से अपील की है कि किसी भी तरह की जालसाजी या फर्जीवाड़ा जैसे (पैसे की लेनदेन) आदि के झांसे में नहीं आए. अभ्यर्थियों का चयन पूरे पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी. 

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें

नौकरी में पैसे की लेनदेन आदि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर या किसी भी प्रकार की जालसाजी वाले फोन कॉल आने पर स्क्रीनशॉट लेकर नंबर सहित 112 अथवा 0326-2311807 पर सूचित करें.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >