झारखंड में जमुआ के मुखिया का जाति प्रमाण पत्र रद्द, मुश्किल में अर्जुन भुइयां

Caste Certificate Controversy: वर्ष 2022 के मुखिया चुनाव में जमुआ पंचायत से संजय दास चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में अर्जुन भुइयां ने उन्हें पराजित कर दिया था. अर्जुन भुइयां मुखिया निर्वाचित हुए थे. इस मामले में संजय दास ने WP(C) no5768/22दर्ज करायी थी. मामला जाति छानबीन समिति के विचाराधीन रहा. 3 मई 2023 को पारित न्यायादेश का अनुपालन समय पर नहीं होने की वजह से अवमाननावाद संख्या 725/24 दायर की गयी.

Caste Certificate Controversy| बाघमारा (बोकारो), रंजीत सिंह : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के जमुआ पंचायत के मुखिया अर्जुन भुइयां की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इनके जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है. इसकी वजह से अर्जुन भुइयां पर मुखिया पद से बर्खास्ती की तलवार लटक रही है.

2022 में संजय दास को हराकर मुखिया बने थे अर्जुन

वर्ष 2022 के मुखिया चुनाव में जमुआ पंचायत से संजय दास चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में अर्जुन भुइयां ने उन्हें पराजित कर दिया था. अर्जुन भुइयां मुखिया निर्वाचित हुए थे. इस मामले में संजय दास ने WP(C) no5768/22दर्ज करायी थी. मामला जाति छानबीन समिति के विचाराधीन रहा. 3 मई 2023 को पारित न्यायादेश का अनुपालन समय पर नहीं होने की वजह से अवमाननावाद संख्या 725/24 दायर की गयी.

संजय दास ने अर्जुन के खिलाफ की थी शिकायत

संजय दास ने 11 अक्टूबर 2022 को अध्यक्ष जाति छानबीन समिति सह सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड को प्रेषित पत्र में लिखा कि बाघमारा अंचल के जमुआ ग्राम पंचायत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षित मुखिया पद के उमीदवार अर्जुन भुइयां का जाति प्रमाण पत्र विधि के तहत नहीं बना है. जाति प्रमाण पत्र नॉमिनेशन के साथ समर्पित किया गया है, जो अंचल कार्यालय बाघमारा के पत्रांक1908 दिनांक 11 अप्रैल 2015 (प्रमाण पत्र संख्या CST/2106/15/0239 दिनांक11.4.2015) से निर्गत किया गया है. अर्जुन भुइयां पिता स्व विशुन भुइयां झारखंड राज्य के स्थायी निवासी नहीं हैं. इनका पता पांडे गंगोट, पंचायत पांडे गंगोट, पोस्ट फुलडीह, थाना रूपों, प्रखंड कौवा कोल, जिला नवादा, राज्य बिहार के स्थायी निवासी हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंचल अधिकारी की रिपोर्ट में क्या?

धनबाद के उपायुक्त के पत्रांक 2436 (दिनांक21.4.2025) के साथ संलग्न अंचल अधिकारी बाघमारा की चिट्ठी में लिखा है कि अर्जुन भुइयां पिता स्व विशुन भुइयां निवासी जमुआ आंबेडकर नगर थाना कतरास के घर जाकर प्रमाण पत्र संख्या CST/21061/दिनांक 11.4.2015 से संबंधित दस्तावेज के बारे में पूछताछ की गयी. उनके द्वारा बताया गया कि उनका जाति प्रमाण पत्र स्थानीय जांच के आधार पर बना है, जो केवल मुखिया चुनाव के उद्देश्य से बनाया गया है. स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन भुइयां पिता स्व विशुन भुईयां की जाति भुइयां है और अर्जुन भुइयां बिहार के रहने वाले हैं.

Caste Certificate Controversy: जाति छानबीन समिति का निर्णय

अर्जुन भुइयां को झारखंड राज्य अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र संख्या CST 21061/02359 दिनांक 11.4.2015 नियम के अनुरूप जारी नहीं किया गया. उक्त प्रमाण पत्र को रद्द किया जाता है, जिसकी छायाप्रति उपायुक्त एसएसपी, एसपी के साथ-साथ अंचल अधिकारी को भेजी गयी है.

क्या कहते हैं अंचल अधिकारी

उपायुक्त या जिला पंचायती राज पदाधिकारी का जो निर्देश मिलेगा, उसके तहत करवाई की जायेगी.

बाल किशोर महतो, अंचल अधिकारी, बाघमारा

क्या कहते हैं मुखिया

हमारी बात आयोग ने सुनी नहीं. इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे.

अर्जुन भुइयां, मुखिया, जमुआ पंचायत, बाघमारा प्रखंड

इसे भी पढ़ें

Monsoon Tracker: 6 दिन बाद आ ही गया मानसून, झारखंड में 18 जून को मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

18 जून 2025 को झारखंड के 24 जिलों में क्या है एलपीजी का रेट, आपको कितने में मिलेगा सिलेंडर, यहां देखें

Kal Ka Mausam: मानसून की दस्तक के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर, 19 जून को रांची समेत 6 जिलों में भयंकर बारिश का रेड अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >