Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के टाटा झरिया डिवीजन के जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट के रिजेक्शन गेट वाशरी में सोमवार की रात अपराधियों द्वारा गोली चालन के मामले में जोड़ापोखर पुलिस ने कांड अंकित कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने इस मामले में जामाडोबा तीन नंबर डुमरी से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस टाटा वाशरी में पूर्व में हुई गोली चालन मामले में भी संलिप्त अपराधियों के बारे में पता लगाने में जुटी है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
