अधूरे डिवाइडर पर चढ़ी कार, सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी घायल

धनबाद-बोकारो मार्ग पर गोधर के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. इस हादसे में बीएसएल के सेवानिवृत्त कर्मी सुरेंद्र उपाध्याय घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय लोगों ने अधूरे डिवाइडर को हादसे का कारण बताया है.

धनबाद-बोकारो मार्ग पर गोधर के समीप रविवार को बोकारो से धनबाद आ रही कार (जेएच 09 बीए 1386) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी. हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार चला रहे बीएसएल के सेवानिवृत्त कर्मी सुरेंद्र उपाध्याय घायल हो गये. कार में उनकी पुत्री भी सवार थीं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

सुरेंद्र उपाध्याय अपने दामाद को धनबाद स्टेशन से लाने के लिए बोकारो से धनबाद जा रहे थे. गोधर के समीप पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गयी. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार सुरेंद्र उपाध्याय और उनकी पुत्री को बाहर निकाला. दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी पुत्री को छुट्टी दे दी. इसके बाद वह बोकारो स्थित अपने घर लौट गयीं.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ली जानकारी

घटना की सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना के एसआइ राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना की जानकारी ली. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को भी देखा.

अधूरे डिवाइडर को लेकर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने एरिया ऑफिस से केंदुआ की ओर आने वाले मार्ग पर कुछ दूरी तक डिवाइडर का निर्माण अधूरा पड़ा है. डिवाइडर का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति समझने में परेशानी होती है. लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर अधूरे पड़े डिवाइडर का निर्माण जल्द पूरा कराने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratnesh kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >