विरोधी दलों के नेताओं के पांव छू कर आशीर्वाद ले रहे उम्मीदवार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर, निकल रहे राजनीतिक मायने

धनबाद.

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनावी दंगल में उतरे कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी इन दिनों विरोधी दलों के नेताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं. साथ ही आशीर्वाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करवा रहे हैं. इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह रविवार देर रात एक विवाह समारोह में धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह से मिलीं. पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया. इसका फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धनसार में ही यह शादी समारोह था. तीन बार से धनबाद के सांसद रहे पीएन सिंह को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया है. इस बार सभी उनसे आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी आज भाजपा नेत्री सह झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी से भी कुंती निवास में मिल कर आशीर्वाद लीं. इस दौरान जमसं के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम भी मौजूद थे. दूसरी तरफ, भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो भी दो दिन पहले बोकारो जा कर कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे से मिल कर आशीर्वाद लिया था. वह भी लगातार दल के अंदर एवं बाहर के नेताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >