डिवाइडर पर चढ़ी बस, यातायात बाधित

केंदुआ-धनबाद मुख्य मार्ग पर घटी घटना

केंदुआ.

केंदुआ-धनबाद मुख्यमार्ग पर बिहारीलाल चौधरी कपड़ा दुकान के पास गुरुवार की रात जय मां गौरी बस डिवाइडर पर चढ़कर फंस गयी. बस में धनबाद से बोकारो जाने के लिए यात्री सवार थे. चालक ने यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार बस को डिवाइडर से बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना रात लगभग सवा आठ बजे की है. इसके बाद केंदुआडीह पुलिस के प्रयास से किरान की मदद से देर रात लगभग साढ़े 11 बजे बस को डिवाइडर से हटाया गया. पुलिस बस को केंदुआडीह थाना ले गई है. घटना के बारे में चालक ने बताया कि सामने से आनेवाले वाहन की लाइट चमकने से सड़क पर लगभग आधा फिट के डिवाइडर का पता नहीं चला और बस डिवाइडर पर चढ़कर फंस गयी. इधर बस के फंसने से इस सड़क से आने-जाने वाहनों को थोड़ी देर के लिए परेशानी हुई. सूचना मिलने पर पहुंची केंदुआडीह पुलिस ने ट्रेफिक व्यवस्था संभाल आवागमन सुचारू कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >