शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शिक्षा सचिव का जलाया पुतला

एसएचएमएस इंटर कॉलेज कुमारधुबी के शिक्षक मंगलवार को शैक्षणिक हड़ताल रहे.

चिरकुंडा.

झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर एसएचएमएस इंटर कॉलेज कुमारधुबी के शिक्षक मंगलवार को शैक्षणिक हड़ताल रहे. इस दौरान कॉलेजकर्मियों ने शिक्षा सचिव का पुतला जलाया. प्रो डी कुमार ने बताया कि वित्तरहित शिक्षकों व कर्मियों बिहार की तर्ज पर राज्यकर्मी का दर्जा देने, अनुदान की राशि में 80% बढ़ोतरी का प्रस्ताव कैबिनेट भेजने व इंटरमीडिएट कॉलेज में नामांकन के लिए जैक द्वारा सीट में कटौती के प्रस्ताव को वापस लेने आदि मांगों को लेकर शिक्षक हड़ताल पर रहे. मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >