Dhanbad news: सभी वर्गों को ध्यान में रख पेश किया गया आम बजट : सांसद

भाजपा महानगर द्वारा केंद्रीय बजट 2025-26 परिचर्चा संवाद कार्यक्रम का आयोजन.

धनबाद.

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है, वह सभी वर्ग, मजदूर, किसान, सभी क्षेत्र व समुदाय को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है. वह भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा गुरुवार को जोड़ाफाटक स्थित इंडस्ट्री एंड कॉमर्स एसोसिएशन के सभागार में आयोजित केंद्रीय बजट 2025-26 परिचर्चा संवाद में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट देश के हित, विकास, सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाया गया है. यह देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक पटल पर जबरदस्त उछाल देने वाला है. भारत सोने की चिड़िया बने इसके लिए केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र के लिए ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की गयी है. इस योजना से 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे. अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने की. संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून व धन्यवाद ज्ञापन धनेश्वर महतो ने किया. मौके पर झरिया विधायक रागिनी सिंह, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला चेंबर के जिला सचिव अजय नारायण लाल, वरीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, लोकेश अग्रवाल, विकास कंधवे, अरुण साव, दिलीप भारती, अखिलेश सिंह, महेश पासवान, वीरेंद्र हांसदा, रमा सिन्हा, नित्यानंद मंडल, अनिल सिन्हा, विभा सिंह, संजय कुशवाहा, सनी रवानी, राजाराम दत्ता, गोविंदा राउत, अवधेश साव, सूरज पासवान, सुषमा गुप्ता, मौसम सिंह, नीरज सिन्हा, दीपक गुप्ता, चंदन राय, मंजीत सिंह, राजेश शर्मा, राजेश सोनकर, रेनु थापा व श्रवण सिन्हा आदि थे.

बॉक्स : 1मध्यमवर्गीय परिवारों की आय व खपत में होगी वृद्धि : रागिनीझरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि एक लाख रुपये तक प्रति माह की औसत आय पर कोई आयकर नहीं है. इससे मध्यमवर्ग परिवारों की आय व खपत में वृद्धि होगी. वेतनभोगी करदाताओं को नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपए तक कोई आयकर नहीं देना होगा. जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि कैंसर, असाधारण रोगों व अन्य गंभीर जीर्ण रोगों के उपचार के लिए 36 जीवनरक्षक औषधियों को बुनियादी सीमा-शुल्क (बीसीडी) से छूट दी गयी है. टीडीएस भुगतान में देरी अब अपराध नहीं. किराया पर टीडीएस 2.4 लाख रुपये से बढ़ाकर छह लाख रुपये किये गये हैं. इस दौरान राजकुमार अग्रवाल, अजय नारायण लाल, विनोद गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट मोदी सरकार की दूरदर्शिता को दिखाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >