Dhanbad News : सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्री टूटेगी, मिला एक दिन का समय

Dhanbad News : सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्री टूटेगी, मिला एक दिन का समय

Dhanbad News : केलियासोल अंचल के पाथरकुआं में सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ उपायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त करने सोमवार को केलियासोल अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा दलबल के साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे. इस दौरान सीओ व ग्रामीणों के साथ काफी नोकझोंक हुई. ग्रामीणों ने अधिकारियों से एक दिन का समय देने का अनुरोध किया. उसके बाद अंचलाधिकारी ने कालूबथान ओपी प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर अगर चहारदीवारी नहीं हटायी, तो उन पर कार्रवाई की जायेगी. अंचलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल खाली जमीन पर जो चहारदीवारी अतिक्रमण कर बनायी गयी है, उक्त जमीन को मुक्त करना है. लोगों के अनुरोध पर एक दिन का समय दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >