Dhanbad News: एबीओसीपी माइंस के सभी डंपों से ट्रकों की बुकिंग फिर शुरू

लिंकज इ-ऑक्शन और इ-ऑक्शन उपभोक्ताओं के लिए सभी डंपों से ट्रकों की बुकिंग बहाल

बीसीसीएल के ब्लॉक-टू एरिया अंतर्गत एबीओसीपी माइंस के एनकेएसएसवाई, बीएसएसवाई और जेएसएसवाई डंपों से कोयला उठाव को लेकर ट्रकों की बुकिंग मंगलवार से फिर शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में प्रबंधन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि लिंकज इ-ऑक्शन और इ-ऑक्शन उपभोक्ताओं के लिए सभी डंपों से ट्रकों की बुकिंग बहाल कर दी गयी है. प्रबंधन ने ग्राहकों से सहयोग के लिए आभार भी जताया है. ज्ञात हो कि इस संबंध में प्रभात खबर ने 12 मई के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था.

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से डंपों से कोयला उठाव व ट्रकों की बुकिंग प्रभावित रहने से ट्रांसपोर्टरों और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी. अनेक ट्रक कोल डंपों के बाहर खड़े रहे और लोडिंग का काम ठप रहने से आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी. मामले को लेकर ट्रांसपोर्टरों व प्रबंधन के बीच वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हुई. मंगलवार को बुकिंग शुरू होने के साथ ही कोल डंपों पर फिर से ट्रकों की आवाजाही बढ़ गयी.

खड़ी गाड़ियां निकली नहीं, नये ट्रकों को मिली इंट्री

इधर डीओ होल्डर परेशान हैं कि उनकी गाड़ियां पहले से विभिन्न कोलियरियों में कोयले के लिए खाली खड़ी हैं. इसके बावजूद प्रबंधन ने नयी गाड़ियों का आवंटन दे दिया है. जिस पर डीओ होल्डरों ने नाराजगी जतायी है. शंकर ट्रेडर के शंकर अग्रवाल ने बताया कि 14 मई को कोयला उठाव की वैधता समाप्त हो रही है. इसलिए बिना पुरानी गाड़ियों को निकाले एरिया प्रबंधन ने नयी गाड़ियों की इंट्री करा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >