दामोदर में डूबे किशोर का शव मिला

सोमवार को दामोदर में डूबे किशोर का शव मंगलवार को घाट में पाया गया

झरिया. सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी मुक्ति धाम में सोमवार को अपनी दादी गीता देवी के दाह संस्कार में गया घनुडीह निवासी अनिल वर्मा का पुत्र सूरज वर्मा (17) दामोदर नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया, जिसके बाद परिजन व पुलिस स्थानीय गोताखोरो की मदद देर शाम तक नदी में उसकी खोजबीन की. लेकिन सफलता नहीं मिली थी. मंगलवार की सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों ने सीतानाला घाट पर पानी में तैरता हुआ एक शव को देखा. जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को दी. सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद इसकी सूचना सूरज के परिजन को दी गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया. परिजनों ने शव की शिनाख्त सूरज वर्मा के रूप में की. सुदामडीह पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >