Dhanbad News : खरखरी हॉल्ट के निकट रेल पटरी पर दो टुकड़ों में मिला अधेड़ महिला का शव

Dhanbad News : खरखरी हॉल्ट के निकट रेल पटरी पर दो टुकड़ों में मिला अधेड़ महिला का शव

Dhanbad News : महुदा-खानूडीह रेलखंड के खरखरी हॉल्ट के कुछ दूरी जंगल में मंगलवार की सुबह एक 50 वर्षीया अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव रेल पटरी के बीच दो टुकड़ों में पड़ा मिला, जबकि उसका दायां हाथ अलग-अलग शव के पास ही पाया गया. महुदा आरपीएफ व मधुबन पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद भी शव को 72 घंटे तक रखा जायेगा ताकि परिवार या कोई परिचित उसे पहचान सके. पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बहुत कुछ स्पष्ट हो जायेगा. पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत थाने को सूचित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >