बीएनएस डीएवी के छात्रों ने नीट में लहराया परचम

सिरसिया-सिहोडीह स्थित बीएनएस डीएवी के छात्रों ने नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

गिरिडीह.

सिरसिया-सिहोडीह स्थित बीएनएस डीएवी के छात्रों ने नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इस परीक्षा में विद्यालय के छात्र शौर्य प्रताप ने 679 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 9570 वां स्थान प्राप्त किया. रिया वर्मा ने 525 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 174742 वां स्थान प्राप्त किया. उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. दोनों विद्यार्थी गिरिडीह के मूल निवासी हैं. विद्यालय में उन्हें सम्मानित किया गया. दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया. क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि इन छात्रों ने सिद्ध करके दिखाया कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >