Dhanbad News: नियोजन को ले भाजपा का हर्ल गेट पर प्रदर्शन

Dhanbad News: प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों में मांगों पर पहल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News: भाजपा के सिंदरी नगर उपाध्यक्ष संजू महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नियोजन की मांग को लेकर गुरुवार को हर्ल गेट पर प्रदर्शन किया. बाद में प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा. इससे पूर्व कांड्रा बाजार से बाइक जुलूस निकाला. जुलूस हर्ल गेट पहुंचा. इस दौरान युवकों ने हर्ल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. हर्ल प्लांट निर्माण के समय से काम करने वाले स्थानीय युवकों को काम पर रखने की मांग की.

बाहरी मजदूरों से काम कर रहा है प्रबंधन : संजू

भाजपा नेता संजू महतो ने कहा कि हर्ल प्रबंधन द्वारा प्लांट निर्माण के समय काम करने वाले मजदूरों को हटा कर बाहरी मजदूरों को काम रखा गया है. इससे 80 से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गये. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के आंदोलन मांग पर पहल नहीं की गयी, तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. प्रदर्शन में जय मुखर्जी, मुकेश सिंह, सचिन कुमार मोदक, अभिजीत मोदक, विशाल विश्वकर्मा, प्रेम किशोर राय, विजय बाउरी, विष्णु मोदक, तरुण मालिक, राकेश रवानी, जितेन बनर्जी, गौरव मोदक देवनाथ रवानी, राजू मोदक, सपन प्रमाणिक, रंजीत शिवनाथ, विक्रम रवानी, देवदास चक्रवर्ती, पंचु मोदक, उमेश महतो, इंद्रजीत महतो आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >