Dhanbad News : मांगों को लेकर भाजपा ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad News : मांगों को लेकर भाजपा ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad News : सोमवार को भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा के नेतृत्व में सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी शब्बीर आलम को कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. छठ पर्व को लेकर कतरास मंडल अंतर्गत चारों वार्ड में पड़ने वाले सभी नदी एवं तालाबों की सफाई करने, हर गली एवं चौक चौराहा का विशेष सफाई एवं लाइट की व्यवस्था करने, कतरास अंचल में मृत्यु व जन्म प्रमाण पत्र, कतरास अंचल से निर्गत करने, बाबा साहब की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण, बंद पड़े बस स्टैंड के सुलभ शौचालय का फिर से चालू करने सहित कई मांग की गयी. मौके पर महेश पासवान, प्रकाश राम गुप्ता, बबलू बनर्जी, मुकेश झा, श्याम किशोर, कुंदन सिंह, छोटू पासवान, बलवीर सिंह, कंचन चौरसिया, विवेक हजारी, भरत शर्मा, राजेश स्वर्णकार, दिनेश उपाध्याय, वाइके पाठक, विनय पासवान, कृष्णा भुइयां, बबलू मिश्रा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >