धनबाद से लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताना है, बोले कर्मवीर सिंह

भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा को भारी मतों से जिताना है. वहीं, अमर बाउरी ने कहा कि हर बूथ पर 370 से अधिक वोट लाने हैं.

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक शनिवार को चास के एक निजी होटल में हुई. बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए. अध्यक्षता जयदेव राय ने की.

कर्मवीर सिंह के सामने भाजपा नेताओं ने उठाए ये मुद्दे

इस दौरान भाजपा के कई जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने चुनाव संबंध में किसी को कई दायित्व व किसी को एक भी दायित्व नहीं दिये जाने का मामला उठाया. कई लोगों ने पुराने लोगों की जगह नये लोगों को दायित्व देने की बात भी कही.

  • लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक
  • प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा : पार्टी का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण, खुद को बना लें दायित्ववान

संगठन महामंत्री बोले- भाजपा का एकमात्र लक्ष्य हो जीत

संगठन महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य जीत होना चाहिए. धनबाद लोकसभा से पार्टी को भारी मतों से जिताना है. जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व नहीं मिला है, वो खुद अपने-आप को दायित्ववान बना लें. जो काम छूट रहा हो, उसे पूरा करें. भाजपा का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं, दायित्व सीमित होता है. जबकि, कार्यकर्ताओं का काम असीमित होता है.

Also Read : झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का अह्वान- मोदी सरकार 400 पार का संकल्प करें पूरा

हर बूथ पर पिछली बार से 370 वोट अधिक लाना है : अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि धनबाद लोकसभा से भाजपा ने लगातार जीत का परचम लहराया है. 2024 के चुनाव में भी धनबाद से प्रचंड जीत हासिल करना है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू व कश्मीर से धारा 370 हटाया है, इस कारण धनबाद लोकसभा के हर बूथ पर 2019 की तुलना में 370 अधिक वोट प्राप्त करना है.

जीत का रिकॉर्ड स्थापित करना है : बिरंची नारायण

बोकारो विधायक सह विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि धनबाद लोकसभा से जीत का रिकॉर्ड स्थापित करना है. जीत का अंतर आठ लाख वोट से अधिक हो, इस लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता काम करेंगे. भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी लक्ष्य के साथ काम करेंगे. लोकसभा प्रभारी सुरेश प्रसाद, सह-संयोजक रोहित लाल सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने भी संबोधित किया.

Also Read : धनबाद से भाजपा से टिकट के कई दावेदारों कर रहे हैं जोर आजमाइश, दिल्ली में डाला डेरा

अपराध साबित हो गया, तो छोड़ दूंगा राजनीति : ढुलू

धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने कहा कि संघर्ष के दौरान कई मामला दर्ज हुआ है. राजनीति में आरोप लगाया जा सकता है. आरोप लगना व आरोप सिद्ध होने में अंतर है. अगर कोई भी अपराध साबित हो जाये, तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा. भाजपा हमारा परिवार है, भाजपा के सिद्धांत पर ही राजनीति करता हूं. भाजपा के सिद्धांत पर ही चुनाव लड़ना है.

मौके पर ये लोग भी थे मौजूद

मौके पर बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री, लोकसभा कोर कमेटी के सदस्य, विस प्रबंधन समिति सदस्य व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >