Dhanbad News: भाजपा ने झारखंड को बीमारु राज्य बनाया, झामुमो संवार रहा : हेमंत

झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा ने झारखंड को बीमारु राज्य बना दिया. अलग राज्य बनने के बाद 15 वर्षों के शासन में भाजपा ने विकास नहीं होने दिया. धनबाद के गोल्फ मैदान में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा : झामुमो के कार्यकर्ता दिन-रात, गर्मी-बरसात नहीं देखते. हर परिस्थिति के लिए तैयार रहते हैं. बड़े आंदोलन के बाद झारखंड अलग राज्य बना. लेकिन, दुर्भाग्य से इसका नेतृत्व झारखंड विरोधी ताकतों के हाथों में चला गया. अगर सही नेतृत्व मिलता तो आज 25 वर्ष का युवा झारखंड देश का सबसे विकसित राज्य होता. बड़ी मुश्किल से झारखंड से भाजपा को सत्ता से बाहर किया. पिछले छह वर्षों के दौरान झामुमो नीत सरकार राज्य के भविष्य को संवारने का प्रयास कर रही है. राज्य में बंद स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है. उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं.

केंद्र सरकार ने नौकरियां बंद की, राज्य में बहार

श्री सोरेन ने कहा : केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियों को लगभग बंद कर दिया है. सेना तक में बहाली लगभग रोक दी गयी है. अग्निवीर के रूप में लोग बहाल हो रहे हैं. झारखंड में नौकरियां दी जा रही हैं. लेकिन, सिर्फ सरकारी नौकरी के भरोसे नहीं रहें. खुद शिक्षित हों. रोजगार के अवसर तलाशें. रोजगार देने वाले बनें. उन्होंने कहा : पूरे देश में आदिवासियों की बदौलत चाय बगान चलाया जा रहा है. अंग्रेजों के शासन में ही आदिवासियों को वहां गुलाम के रूप में ले जाया गया था. आज भी आदिवासी मजदूरों का शोषण हो रहा है. उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >