धनबाद में बोले बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के खिलाफ खड़े हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

BJP Celebrates Dr Shyama Prasad Mukherjee Birth Anniversary: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सभी 27 सांगठनिक जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक, शिक्षाविद और राजनेता थे. राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी. स्वतंत्र भारत के इतिहास में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वे पहले राजनेता थे.

BJP Celebrates Dr Shyama Prasad Mukherjee Birth Anniversary: झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खड़े हुए थे. वह धनबाद महानगर जिला भाजपा की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. झारखंड भाजपा ने सभी 27 सांगठनिक जिलों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी. उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया.

डॉ श्यामा प्रसाद ने राष्ट्र की अखंडता के लिए जान की बाजी लगा दी – बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक, शिक्षाविद और राजनेता थे. राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी. स्वतंत्र भारत के इतिहास में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले वे पहले राजनेता थे. कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की नीति का डॉ मुखर्जी ने सदैव विरोध किया.

सिंदरी खाद कारखाना डॉ मुखर्जी की देन

झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे दूरद्रष्टा थे. केंद्रीय उद्योग मंत्री के रूप में देश के विकास में अपना बड़ा योगदान दिया. सिंदरी खाद कारखाना डॉ मुखर्जी की देन है. उन्होंने कहा कि आजाद भारत में रियासतों के एकीकरण के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान करने में डॉ श्यामा प्रसाद ने महती भूमिका निभायी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘पंडित नेहरू की हठधर्मिता का डॉ मुखर्जी ने किया विरोध’

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित नेहरू की हठधर्मिता के कारण जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू हुआ. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी इसके प्रबल विरोधी रहे. डॉ मुखर्जी ने कहा था कि वे एक देश में 2 देश नहीं देख सकते.

झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि.

कर्मवीर सिंह ने रांची में डॉ मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

इधर, झारखंड की राजधानी रांची में प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कुशल संगठनकर्ता थे. जम्मू-कश्मीर में लागू 2 विधान, 2 निशान और 2 प्रधान का विरोध करते हुए उन्होंने अपनी कुर्बानी दी.

इसे भी पढ़ें

सरायकेला-चाईबासा रोड पर सड़क दुर्घटना में 17 घायल, गंभीर रूप से घायल 3 लोग एमजीएम रेफर

झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, किस जिले में कितना बरसा मानसून, यहां देखें रिकॉर्ड

Jamshedpur news. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधि

Dhanbad News: शराब बेचने से इनकार करने पर सास व पत्नी ने युवक पर फेंका तेजाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >