Dhanbad News: बीबीएमकेयू : एमए इन एजुकेशन में आज से होगा आवेदन

Dhanbad News: दो मार्च को जारी होगी मेधा सूची

Dhanbad News: दो मार्च को जारी होगी मेधा सूची Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025–27 के लिए एमए इन एजुकेशन (सेमेस्टर-एक) में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो होगी. विश्वविद्यालय विभाग में इस पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है. आवेदन की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से होगी.

कुल 32 सीटें स्वीकृत

एमए इन एजुकेशन में कुल 32 सीटें स्वीकृत हैं. नामांकन के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने किसी भी संकाय से स्नातक, जिसमें एक पेपर अनिवार्य रूप से एजुकेशन हो, आवेदन कर सकते हैं. साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हो. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित है. इसके अलावा मान्यता प्राप्त विवि या संस्थान से बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे.

आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल

आवेदन के लिए चांसलर पोर्टल 18 फरवरी को खुलेगा और 28 फरवरी 2026 को बंद होगा. मेधा सूची का प्रकाशन दो मार्च 2026 को किया जाएगा. दस्तावेज सत्यापन छह से 12 मार्च 2026 तक एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में होगा. नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित है. आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है. विवि प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >