भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो आज करेंगे नामांकन

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी भी होंगे शामिल

विशेष संवाददाता, धनबाद,

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुलू महतो मंगलवार को यहां नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उनके नामांकन कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे.

भाजपा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेश साव, संयोजक सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नामांकन के बाद पार्टी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता रोड शो करेंगे. रोड शो मेमको मोड़ से लेकर गोल्फ ग्राउंड तक होगा. इसके बाद गोल्फ ग्राउंड में जनसभा होगी. सभा को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो के अलावा धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह एवं सभी जन प्रतिनिधि संबोधित करेंगे. सभा में एनडीए के सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. श्री साव ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक की तैयारी पूरी हो चुकी है. धनबाद से भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया जायेगा. 2019 के रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास किया जायेगा.

सभी दलों ने कहा ऐतिहासिक होगा नामांकन:

प्रेस कांफ्रेंस में आजसू के प्रभारी सह राज्य के पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि धनबाद में घटक दल के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं. प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के धनलाल दुबे, लोजपा (पारस गुट) के जिलाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, लोजपा (चिराग) गुट के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, मिल्टन पार्थसारथी, चंद्रशेखर मुन्ना भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >