भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो 30 अप्रैल को करेंगे नामांकन

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो 30 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यह घोषणा गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सत्येंद्र कुमार तथा प्रभारी सुरेश साव ने पत्रकार सम्मेलन में दी.

विशेष संवाददाता, धनबाद. धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो 30 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यह घोषणा गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सत्येंद्र कुमार तथा प्रभारी सुरेश साव ने पत्रकार सम्मेलन में दी. नेता द्वय ने कहा कि नामांकन के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली से भी कुछ नेता आ सकते हैं. अभी यह तय नहीं हुआ है. यहां के भी सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे. नामांकन से पहले जुलूस निकालने एवं सभा की भी तैयारी है. एक-दो दिनों में स्थान तय होगा. नेताओं ने कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं, पार्टी चुनाव लड़ती है. धनबाद संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है.

जमानत बचाने वाला प्रत्याशी ढूंढ़ रहा विपक्ष :

भाजपा नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन यहां प्रत्याशी तक तय नहीं कर पाया है. विपक्ष के नेता ऐसे प्रत्याशी ढूंढ़ रहे हैं, जो कम से कम अपनी जमानत तो बचा सके. कहा कि इस बार भी भाजपा यहां से रिकॉर्ड मतों से जीतेगी. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के आराेपों पर भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री राय उम्रदराज हो चुके हैं. अब उन्हें मार्गदर्शक मंडल में रहना चाहिए. किसी के भी खिलाफ टीका-टिप्पणी करने की आदत है. मौके पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >