Dhanbad News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, और दो गिरफ्तार

Dhanbad News: चुरायी गयी बाइक बिनोद बिहारी चौक से बरामद

Dhanbad News: सरायढेला पुलिस ने रविवार को बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बाइक चोर गिरोह में शामिल और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चुरायी गयी एक बाइक बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने हाउसिंग कॉलोनी निवासी रोहित कुमार सिंह और हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पुराना बाजार कलाली निवासी अनिमेष सिंह उर्फ विक्रम उर्फ जट्टा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को रविवार को धनबाद जेल भेज दिया. पुलिस जांच में यह पता चला कि धनबाद में बाइक चोरी की घटनाओं को वरुनेश, रोहित कुमार सिंह और अनिमेष सिंह उर्फ विक्रम उर्फ जट्टा मिलकर अंजाम देते थे. सरायढेला पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

वरुनेश की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी

29 मई की रात सरायढेला थाना क्षेत्र के राधा-कृष्णा स्टोर के संचालक अनोज कुमार की बाइक दो युवकों ने झांसा देकर चुरा ली थी. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और मामले में हाउसिंग कॉलोनी निवासी वरुनेश को गिरफ्तार किया. उसे शनिवार को जेल भेज दिया. पूछताछ में वरुनेश ने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अनिमेष सिंह को गिरफ्तार किया. उसने स्वीकार की कि राधा-कृष्णा स्टोर से वही बाइक चोरी कर भागा था. वह वरुनेश का साथी है. अनिमेष की निशानदेही पर पुलिस ने बिनोद बिहार चौक के पास चुरायी गयी एक बाइक बरामद की है. दुकानदार अनोज कुमार की चुरायी गयी बाइक का पता नहीं चल पाया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >