Dhanbad News: महिला से बाइक सवार उचक्कों ने झपटी चेन

घर के बाहर सब्जी खरीद रही थी महिला, बाइक पर सवार दो युवक चेन झपटकर भाग गये.

सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सीएमपीएफ को-ऑपरेटिव कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली स्व. राजेंद्र गोप की पत्नी सुनीता देवी की चेन बाइक सवार उचक्कों ने झपट ली. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब पौने सात बजे वह अपने घर के गेट पर खड़ी होकर सब्जी खरीद रही थीं. तभी बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपट ली. सुनीता देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर निकले, तब तक अपराधी भाग गये.

कॉलोनी में पहले भी घटी है चेन झपटने की घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय कॉलोनी में लोगों की आवाजाही रहती है, बावजूद इसके अपराधियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया. इसके पहले भी कॉलोनी में बाइक सवार अपराधी महिलाओं की चेन झपटकर फरार हो चुके हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >